} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 31 जुलाई 2021

राष्ट्रीय आयुष मिशन का प्रशिक्षण

भारतीय चिकित्सा पद्धति को आगे बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर 


गाजीपुर (दिल इंडिया लाइव)। राष्ट्रीय आयुष मिशन स्थानीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा एवं ए एन एम प्रशिक्षण की शुरुआत भदौरा ब्लॉक के स्वास्थ अधीक्षक डा.  हारून के कर कमलों द्वारा कराया गया। चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश रोशन ने प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति को आगे बढ़ाने के लिए प्रचार  प्रसार पर करने पर जोर दिया उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को आयुर्वेद एवं योग में स्वास्थ्य की अवधारणा मधुमेह का रोकथाम एवं नियंत्रण सामान्य औषधीय पौधे एवं उनके प्रयोग के बारे में जानकारी दी, साथ ही उनको प्रशिक्षित करते हुए गांव गांव कस्बे मोहल्लों में जाकर भारतीय परंपरा योग के द्वारा खास तौर पर मधुमेह संचारी गैर संचारी रोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जो दी गई है  उसे  लोगों के बीच इस जानकारी को बांटे और उन्हें जागरूक करें।

 जिला समन्वयक परितोष अवस्थी ने कहा कि हमारा उद्देश्य हर ब्लॉक पर आशा और एएनएम को जागरूक कराना और उन के माध्यम से दूर-दराज गांवों की जनता को योग एवम आयुर्वेद के माध्यम से किस प्रकार स्वस्थ रखा जा सकता है यह प्रयास किया जा रहा है इस मौके पर डॉ सुजीत कुमार डॉ बीके यादव इंटिको लखनऊ से सौरभ  श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।