} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 21 नवंबर 2021

अबु आसिम आज़मी जानिये बनारस में क्या बोले



हार के डर से सरकार ने लिया कृषि कानून वापस

योगी-मोदी सरकार पर बरसे अबु आसिम आज़मी

अलिखेश यादव सरकार के आने का वक्त आ गया 

वाराणसी dil india live)। समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष व सपा के फायरब्रांड नेता अबु आसिम आजमी की अगुवाई में समाजवादी पार्टी ने बेनियाबाग स्थित नावेद काम्प्लेक्स से परिवर्तन यात्रा निकाली। इस दौरान अखिलेश यादव, अबु आसिम आज़मी जिन्दाबाद, मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद के नारे गर्मजोशी से सपा कार्यकर्ता लगाते दिखाई दिये। आयोजन में उत्साहित सपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े बजे और सपा का परचम लहराया गया। 

आयोजन के दौरान मीडिया से बातचीत में अबु आसिम आज़मी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, मजदूृर विरोधी है। सरकार ने चुनाव में हार के डर से कृषि कानून वापस लिया। कार्यक्रम में अबु आसिम आज़मी ने कहा कि देश और प्रदेश मे मोदी-योगी की सरकार सपा के कामों को ही अपना बता कर लोकार्पण और उद्घाटन कर रही है। सरकार के पास अपना दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है। यही वजह है कि जो काम सपा ने अपने कार्यकाल में शुरू किया था उसी अधूरे काम को भाजपा उल्टा सीधा करके अपना नाम दे रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई ने सारी हदे पार कर दी है। आलम यह है कि लोग सत्ता में बैठे हुए लोगों से उब कर मुक्ति चाहते हैं। सत्ता में बैठे लोगों का परिवर्तन करने का वक्त आ गया है। इस समय महंगाई इस कदर है कि शमशान में जलाने के लिए लकड़िया तक नहीं मिल रही है। जनता भाजपा के अंधेरे से निकलने के लिए आतुर है। पुन: अखिलेश यादव को सत्ता में लाकर ही हिटलररुपी योगी सरकार को हटाना होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सैकड़ों किसान शहीद हो गये मगर सरकार ने कानून वापस नहीं लिया लेकिन जब देखा कि सरकार चुनाव में बुरी तरह से हार जायेगी तो न चाहने के बावजूद सरकार ने कानून वापस लिया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता जुबैर अहमद ने लोंगों का स्वागत। किया।