} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 1 नवंबर 2021

मशहूर आलिमे मौलाना कमरुद्दीन का इंतकाल

सुल्तान क्लब ने जताया गहरारा अफसोस


सुल्तान क्लब के पूर्व कोषाध्यक्ष मौलाना अब्दुल्लाह को पितृ शोक

वाराणसी (dil india)। शहर बनारस की मशहूर शख्सियत सरदार मौलाना कमरुद्दीन साहब का लंबी बीमारी के बाद रविवार रात्रि 9:30 बजे, 78 वर्ष की उम्र में काजीसादुल्लाह पुरा स्थित आवास पर इंतकाल हो गया। इनके निधन से शिक्षण और सामाजिक संस्थाओं में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक संस्था "सुल्तान क्लब" की आकस्मिक अफसोस बैठक संस्था के कार्यालय में संस्थाध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक की अध्यक्षता और महासचिव एच हसन नन्हें के संचालन में आयोजित हुई।

          अफ़सोस बैठक में मौलाना कमरुद्दीन को खिराजे अकीदत पेश करते हुए सदस्यों ने कहा कि मौलाना कमरुद्दीन साहब बेहतरीन ताजिर के साथ बड़े ही मिलनसार और अच्छे व्यवहार के इंसान थे,आप जैतपुरा धननीपुरा के सरदार की भी जिम्मेदारी बखूबी निभाते रहे,लोगों के अंदर आपने एक अलग पहचान बनाई थी,आपके इंतकाल से समाज में जो क्षति हुई है उसकी पूर्ति कठिन है,आपने अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ा है।

मौलाना कमरुद्दीन साहब की नमाजे जनाज़ा, सिटी गर्ल्स इंटर कालेज में उनके पुत्र मौलाना अब्दुल्लाह ने सोमवार को दिन में अदा कराई,और चौकाघाट धोभैयां स्थित अबाई कब्रास्तान में सैकड़ों लोगों के बीच सुपुर्द ख़ाक किया गया। सुल्तान क्लब की अफ़सोस बैठक में अध्यक्ष डाक्टर एहतेशामुल हक, उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, महबूब आलम, महासचिव एच हसन नन्हें, सचिव मुस्लिम जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष शमीम रियाज़, हाफिज मुनीर, अबुल वफा अंसारी, मुख्तार अहमद, अब्दुर्रहमान, मुहम्मद इकराम, नसीमुल हक, इरफान, इत्यादि थे।

कोई टिप्पणी नहीं: