} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 26 नवंबर 2021

संविधान दिवस पर किया सम्मान

समाजसेवियों को कांग्रेस ने दिया प्रमाणपत्र, अंगवस्त्रम


वाराणसी 26 नवंबर (dil india live)। महानगर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के तत्वाधान में अध्यक्ष मेंहदी हसन के अध्यक्षता में संविधान दिवस पर कांग्रेसजनों ने संगठन के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज़ आलम के निर्देश पर समाजसेवियों को प्रमाणपत्र, अंगवस्त्रम, देकर सम्मानित किया। इस दौरान कच्चीबाग़ मे आयोजित गोष्ठी मे. कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव वाराणसी प्रभारी शाहिद तौसीफ ने कहा कि हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है 26 नवंबर 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था, हालांकि इसे और 26 नवंबर 1950 को इसे लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ इसे लागू किया गया था।



 कहा कि संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों में ही हस्तलिखित और कालीग्राफ्ट थी, इसमें किसी भी तरह का टाइपिंग एवं प्रिंट का प्रयोग नहीं किया गया था, भारत का संविधान दुनिया के हर देशों के संविधान को परखने के बाद तैयार किया गया था, आज के दिन संविधान सभा के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को याद किया जाता है। आज देश में सांप्रदायिक शक्तियां भारत के संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, हम कांग्रेस जन आज के दिन अपने देश के संविधान की रक्षा व उस पर अमल करने का पूर्व की भांति संकल्प लेते हैं।

संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने जमीर उल इस्लाम, सरदार निसार अहमद, हाजी मोहम्मद अली, अंजुम इस्लाम अंसारी, हाजी अशफाक अहमद एडवोकेट, डॉक्टर काशी प्रसाद सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव हसन मेंहदी कब्बन, हाजी रईस अहमद, शाहिद तौसीफ़, नसरुद्दीन जमाली वहिदुर रहमान, बदरुद्दीन बाबा, नसरुद्दीन जमाली, मोहम्मद यासीन सहित प्रमुख लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: