} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 12 नवंबर 2021

मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शाह ने फूंका चुनावी बिगुल

अमित शाह संग सीएम योगी भी पहुँचे बनारस



वाराणसी (dil india live)। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में गृहमंत्री अमित शाह ने लंका में मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधान सभा चुनाव का बिगुल फूंका। इस दौरान हर हर महादेव...की गूंज से पूरा माहौल भगवा रंग में रंगा नज़र आया। इस दौरान शाह के साथ सीएम योगी भी साथ थे। दोनों नेताओं ने हाथ हीलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर पूरा माहौल भाजपामय दिखाई दे रहा था। पूरा इलाका भगवा बैनर, पोस्टर और झंडों से सजा हुआ था।

इससे पहले वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे लंका स्थित मालीवाल प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। मालवीय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें माल्यार्पण कर अमित शाह ने चुनावी बिगुल फूंका। पता हो कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी ने भी मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने लोकसभा चुनावी की शुरुआत की थी। ऐसे में अमित शाह विधानसभा चुनाव 2022 में चुनावी मंत्र फूंकने पीएम के गढ़ पहुंचे तो भाजपाई जोश से भरे नज़र आये।

दरअसल वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर वाराणसी के बड़ा लालपुर टीएफसी में भाजपा की अहम् बैठक आज आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता देश के गृहमंत्री अमित शाह को करनी हैं। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों संग केंद्रीय मंत्री, प्रदेश प्रभारी, सीएम, डिप्टी सीएम का वाराणसी में आगमन हुआ है। इसी संदर्भ में गृहमंत्री अमित शाह वाराणसी पहुंचे हैं। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अमित शाह ट्रेड फेसेलिटी सेंटर रवाना हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: