} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 17 नवंबर 2021

महिला आयोग की सदस्य ने कराया बच्चों को अन्नप्राशन

कुपोषित को सुपोषित करने की दी गई जानकारी



ग़ाज़ीपुर, 17 नवम्बर (dil india live)। गर्भवती व कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने की जिम्मेदारी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग पर है, जिसको लेकर विभाग के द्वारा लगातार कार्यक्रम व गतिविधियां की जा रही हैं, जिससे समुदाय में जागरूकता आ सके। बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र छावनी लाइन पर महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य के द्वारा आंगनबाडी केंद्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान केंद्र पर छह माह पूरे कर चुके पाँच बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इसके साथ ही कुपोषण से बचने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन भी बांटे गए। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में लगातार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को अन्नप्राशन और गर्भवती का गोद भराई का कार्यक्रम किया जा रहा है। बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या के द्वारा हार्दिक, आर्यन, श्रेया, दिव्यांश व श्रेया का अन्नप्राशन भारतीय परंपरा के अनुसार कराया गया। इस मौके पर महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य के द्वारा बच्चों को अन्नप्राशन कराने के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। बच्चों को कुपोषण से कैसे बचा सकते हैं, के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।  उन्होंने बताया कि शासन के द्वारा आँगनबाडी कार्यकर्ता को ऑनलाइन जोड़ने के उद्देश्य से इस स्मार्टफोन का वितरण शासन के प्राथमिकता में है जिसके तहत उन्हें स्मार्टफोन का दिये जा रहे हैं।

इस अवसर पर सीडीपीओ अंजू सिंह ,मुख्य सेविका तारा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, वन स्टॉप सेंटर के वर्कर के साथ ही क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं: