} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 20 नवंबर 2021

युवक ने विवाहिता को गोली मारकर की आत्महत्या

मऊ, 20 नवम्बर(dil india live)।  मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने गांव की एक विवाहित युवती को घर के बाहर बुलाने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। युवती की छह माह पहले ही शादी हुई थी।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि देवसीपुर गांव निवासी सुधाकर (26) शुक्रवार रात गांव के बाहर सीवान में घूरा के घर के पास गया। कुछ देर बाद सुधाकर तथा घूरा की विवाहित पुत्री वंदना (24) का शव पड़ा मिला। सूचना पर सीओ राजकुमार तथा एसओ शैलेष सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया।

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के अनुसार वंदना की मां तारा देवी ने अपने बयान में बताया कि सुधाकर ने पहले उनकी बेटी की गोली मार दी। जब उसकी मौत हो गई, तो खुद को भी गोली मार ली। बताया कि वंदना किसी कार्य से घर के बाहर निकली थी, इसी दौरान यह घटना हुई। एसपी ने बताया कि घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। इसकी जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: