} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 5 नवंबर 2021

ग़म में बदली दीवाली की खुशियां

खेत में मिली लाश, मचा कोहराम


वाराणसी 5 नवंबर (dil india live)। रात भर रौशनी, पटाखों की गूंज, हंसी-खुशी उल्लास के बाद सुबह ग़म का इस परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा। चीख-पुकार से पूरा माहौल ग़म में बदला नज़र आया।

यह नज़ारा पा रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित सुइचक उसरा हरिजन बस्ती के पीछे अशोक सिंह के खेत का। शुक्रवार की सुबह यहां किशोर का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। मृतक की शिनाख्त नगर पंचायत गंगापुर के आजाद नगर वार्ड नंबर 2 के निवासी द्वारका हरिजन के पुत्र दीपक के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर पहुंची रोहनिया थाने की पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। गंगापुर स्थित सुइचक उसरा हरिजन बस्ती के पीछे अशोक सिंह के खेत में शुक्रवार की सुबह किशोर का शव मिलने पर ग्रामीणों ने थाने पर फ़ोन करके सूचना दी। मौके पर शिनाख्त करवाई गयी तो शव नगर पंचायत गंगापुर के आज़ाद नगर के निवासी द्वारिका हरिजन के पुत्र दीपक हरिजन का निकला। पुलिस के अनुसार पिता ने गाँव के ही दो युवकों पर हत्या करने का शक ज़ाहिर किया है।  फिलहाल पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया किशोर का गला दबाकर हत्या गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चल पायेगी। इस दौरान मौके पर सैंकड़ों ग्रामीण इकट्ठा रहे। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया था।