} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 16 नवंबर 2021

बच्चों को कॉपी, कलर और पेंसिल कि गई वितरित



लखनऊ 16 नवंबर (dil india live)।  भारतीय नागरिक परिषद के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द के बच्चों को कॉपी, कलर और पेंसिल वितरित की गई। रीना त्रिपाठी ने बताया की 14 नवंबर को देश के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में बनाया जाता है तथा रविवार को सुबह आयोजित हुई प्रभात रैली निकाली गई थीं। उसके महत्व को  बच्चों को बताया गया।

                 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ग्राम प्रधान रघुवीर यादव जी उपस्थित थे उन्होंने बच्चों को सामग्री वितरित की तथा सभी बच्चों को अभियान कौशल  से जोड़ते हुए नशा न करने की शपथ दिलाई गई तथा उन्होंने सभी बच्चों को यह बताया कि वह अपने घर में अपने पिता भाई तथा उन सभी लोगों को यह बताएं कि नशा बहुत बुरी चीज होती है और उससे बहुत नुकसान होता है ।गांव के बच्चे अक्सर गुल मंजन का प्रयोग मंजन के तौर पर करते हैं जो बाद में नशे की लत बन जाता है नशे की हानियों के प्रति सभी बच्चों को जागरूक किया गया। रोज नहा धोकर साफ-सुथरी होकर प्रतिदिन बच्चे स्कूल है और वह पढ़ाई के साथ-साथ खेल तथा अन्य प्रतियोगिताओं में भी बराबर की रुचि ले सकें और यह दोनों ही जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है यह भी बताया गया।

    स्कूल की रसोइयों तथा गांव के अभिभावकों को साबुन का वितरण किया गया ताकि वह बच्चों को साफ-सुथरी तरीके से नहला धुला कर विद्यालय भेज सकें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रघुवीर यादव के साथ प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द की प्रधानाध्यापिका आभा शुक्ला,  रीना त्रिपाठी, नसीम, सतीश, सरिता यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


कोई टिप्पणी नहीं: