} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 22 नवंबर 2021

परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में लिया भाग





वाराणसी 22 नवंबर(dil india live)। चिरईगांव विकास खंड में ब्लॉक स्तरीय क्षेत्रीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षणिक सांस्कृतिक समारोह इंटर कॉलेज बरियासनपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राकेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में विकास क्षेत्र चिरईगांव गांव के 14 संकुलों की विजेता टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का स्वयं अवलोकन किया गया।

 प्रतियोगिताओं में 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर की दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद डिस्कस एवं गोला फेंका, तथा कुश्ती का आयोजन किया गया। चिरईगांव के 14 संकुलों के 119 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक द्वारा प्रतियोगिता में उपस्थित रहकर प्रतियोगिता का सफल संचालन कराया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह द्वारा ब्लाक की प्रतियोगिता को जनपद में प्रथम स्थान से नवाजा गया, एवं कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

 समारोह में मुख्य रुप से संगठन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, ज्योति भूषण त्रिपाठी, गिरीश चंद्र पांडे, ब्लाक व्यायाम शिक्षक धर्मेन्द्र सिंह विकास, वरुण चतुर्वेदी, संतोष तिवारी आलोक मौर्य,प्रमोद पटेल, रजनीश वर्मा,सत्येन्द्र कुमार, ऋचा सिंह, मंगला तिवारी एवं खेल अनुदेशक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन खण्ड शिक्षा अधिकारी स्कन्द गुप्त द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: