@dil india live
(Varanasi). वसंता कॉलेज फॉर वूमेन में को-करिकुलर समिति द्वारा आयोजित महिन्द्रा कबीरा फेस्टिवल के अन्तर्गत 'कबीरा आर्ट प्रोजेक्ट' का दूसरा संस्करण 04-06 दिसम्बर 2026 को आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन के उद्देश्य, स्वरूप एवं सहभागिता से सम्बन्धित जानकारी प्रदान करने के लिए 4 नवंबर, 2026 को दोपहर 1:00 बजे महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में एक ओरिएंटेशन एवं इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिथि वक्ता राज जोग सिंह (समन्वयक महिन्द्रा कबीरा फेस्टिवल) को अङ्गवस्त्र द्वारा सम्मानित किया गया ।
इस सत्र में UG प्रथम वर्ष तथा BFA/पेंटिंग के सभी विद्यार्थियों की सहभागिता अनिवार्य निर्धारित की गई। सत्र के माध्यम से छात्राओं को कला, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं कबीरा आर्ट प्रोजेक्ट से जुड़ने के अवसरों से परिचित कराया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों में कलात्मक दृष्टिकोण, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक समझ विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम का समन्वयन एवं संचालन डॉ. मनीषा मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन अतिथि वक्ता, समन्वयक, शिक्षकों, छात्राओं एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ. तमन्ना शाहीन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 90 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रो. संजीव कुमार, प्रो. परवीन सुल्ताना, प्रो. सौरभ सिंह, डॉ. रश्मि राय, डॉ. तमन्ना शाहीन, डॉ. आकांक्षा चौरसिया, डॉ. शाहिना तहसीन, डॉ. सोनू एवं अन्य शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रहीं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें