@dil india live
(Varanasi). कम्पोजिट विद्यालय खानपुर विकास क्षेत्र चिरईगांव वाराणसी में दीपावली की पूर्व संध्या पर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के द्वारा दीपावली पर्व का उत्सव उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अनेको रंगोली बनाकर उसके बीच दीपोत्सव कर उपस्थित लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया और अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसकी मौजूद सभी शिक्षक -शिक्षकाओं व अभिभावकों ने सराहना की।
विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका इंदिरा सिंह ने इस अवसर पर बच्चों को मध्यान्ह भोजन के पश्चात टॉफ़ी और बिस्कुट वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 सहायक अध्यापक महेंद्र बहादुर सिंह ने दीपावली पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की।
इनकी रही खास मौजूदगी
इस अवसर पर सुनीता भट्ट, मालती यादव, नीलिमा प्रभाकर, पार्वती राय, पूजा तिवारी संदीप सिंह, मीनू देवी, सुशीला देवी, रीता देवी एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे तथा बच्चों के उत्कृष्ट कला की मुक्तकंठ से सराहना की।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें