} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 ।CBSC ने दसवीं व बारहवीं के बोर्ड एग्जाम का जारी किया शिडयूल, 16 फरवरी होगा इंतहान । 🔴 वाराणसी निवासी डाक्टर शाह मेराज अहमद बनें समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, वाराणसी में हर्ष। 🔴 छठ के पहले शहर के घाटों को साफ़ करने व सजाने की तैयारियां। 🔴 वाराणसी में चोलापुर के गुरवट गांव में शव रखकर मुख्य मार्ग जाम करने वाले 47 लोगों पर 8 धाराओं में मुकदमा पंजीकृत । 🔴 मां अन्नपूर्णा के दिव्य दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, दस नवंबर तक मिलेगा खजाने का प्रसाद । 🔴 पूर्वांचल की सड़कों पर धनतेरस की खरीदारी करने उमड़ा जनसैलाब। ताज़ा अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ dil india live news portal

शनिवार, 7 नवंबर 2026

MGKVP University Varanasi Or ICSSR द्वारा आयोजित सेमिनार के समापन सत्र में वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की श भागीदारी पर दिया जोर

  • @dil india live 

(Varanasi). महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी एवं भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन की अध्यक्षता टी.डी. कॉलेज, जौनपुर के प्रो. जगदीश सिंह दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र कुमार पाण्डेय तथा मुख्य वक्ता विश्वविद्यालय के समाजकार्य विभाग के प्रो. के.के. सिंह थे।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. जगदीश सिंह दीक्षित ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।



मुख्य अतिथि प्रो. राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा एवं सामाजिक गतिविधियां युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज और राष्ट्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

मुख्य वक्ता प्रो. के.के. सिंह ने कहा कि समाजकार्य सामाजिक बदलाव का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनने और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।



कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. अम्बरीश राय, अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. राकेश तिवारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो. राहुल गुप्ता, सकलडीहा पी.जी. कॉलेज, चंदौली के समाजशास्त्र विभाग के प्रो. दयाशंकर सिंह तथा राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. रेशम लाल उपस्थित रहे। परिसर प्रभारी डॉ॰ मनीष कुमार सिंह ने  धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।


इनकी रही खास मौजूदगी 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समन्वयक डॉ. राम प्रकाश सिंह यादव, सह-समन्वयक डॉ. अविनाश कुमार सिंह, आयोजन सचिव डॉ. पी.एल. विजय एवं डॉ. सर्वेश कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार तथा तकनीकी सहायक डॉ. सुमित कुमार घोष, डॉ॰ रमेश मिश्रा, डॉ. बेबी चौरसिया एवं डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव एवं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


कोई टिप्पणी नहीं: