- @dil india live
(Varanasi). वाराणसी के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रों को स्किल इण्डिया के तहत अब AI (एआई), क्लाउड कंप्यूटिंग और नेटवर्किंग का प्रशिक्षण मिलेगा। इस सम्बंध में कॉलेज और नेटवर्किंग कंपनी माइंडटेक इन्फोट्रैन लिमिटेड (जेटकिंग की फ्रेंचाइजी) के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। आइक्यूएसी के अंतर्गत हुए इस एमओयू के जरिये अब डीएवी के स्नातक के विद्यार्थियों को एआई से जुड़े सभी टूल्स, सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण मिलेगा साथ ही साथ क्लाउड कंप्यूटिंग और नेटवर्किंग (Cloud computing or Networking) का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा।
एआई समय की मांग-डॉ. पारुल जैन
आइक्यूएसी की समन्वयक डॉ. पारुल जैन ने बताया कि एआई समय की मांग है और हमारे विद्यार्थियों को उसकी तकनीक से अवगत कराने के लिए यह MOU (एमओयू) किया गया है, इसका लाभ यह होगा कि दोनों संस्थान समय समय पर वर्कशाप के माध्यम से छात्रों को प्रशिक्षण देंगे, इसके अलावा इस प्रशिक्षण के आधार पर प्लेसमेंट के भी बहुत सारे रास्ते खुल जायेंगे।
एमओयू पर कॉलेज के का. प्राचार्य प्रो.मिश्रीलाल एवं माइंडटेक इन्फो के वाराणसी यूनिट के निदेशक मयंक सिंह ने हस्ताक्षर किए। प्रबन्धक अजीत कुमार सिंह यादव ने एमओयू पर हर्ष जताया और इसे छात्रों के स्किल डेवलपमेंट के लिए आवश्यक बताया। इस मौके पर माइंडटेक इंफ्राट्रेन की ओर से यूजीडीसीए पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक अनिल दवे और रोहित कुमार ने प्रतिभागियों को एआई और क्लाउड कम्प्यूटिंग की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यशाला का संयोजन डॉ. शान्तनु सौरभ और स्वागत नजम उज्ज जमान ने किया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें