} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 ।CBSC ने दसवीं व बारहवीं के बोर्ड एग्जाम का जारी किया शिडयूल, 16 फरवरी होगा इंतहान । 🔴 वाराणसी निवासी डाक्टर शाह मेराज अहमद बनें समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, वाराणसी में हर्ष। 🔴 छठ के पहले शहर के घाटों को साफ़ करने व सजाने की तैयारियां। 🔴 वाराणसी में चोलापुर के गुरवट गांव में शव रखकर मुख्य मार्ग जाम करने वाले 47 लोगों पर 8 धाराओं में मुकदमा पंजीकृत । 🔴 मां अन्नपूर्णा के दिव्य दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, दस नवंबर तक मिलेगा खजाने का प्रसाद । 🔴 पूर्वांचल की सड़कों पर धनतेरस की खरीदारी करने उमड़ा जनसैलाब। ताज़ा अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ dil india live news portal

शनिवार, 7 नवंबर 2026

Varanasi के Shah Meraj Ahmad समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत


  • @dil india live

(Lucknow). समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने वाराणसी के सामाजिक कार्यकर्ता व प्रतिष्ठित नागरिक शाह मेराज अहमद पर भरोसा जताते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है। यह मनोनयन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संस्तुति और अनुमोदन के बाद किया गया है।   

समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, सारनाथ मवैया (रुद्र लक्ष्मी कुंज) निवासी शाह मेराज अहमद को पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।   


इस आशय की आधिकारिक प्रतिलिपि सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, जिलाध्यक्ष/महानगर अध्यक्ष वाराणसी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव को प्रेषित कर दी गई है। शाह मेराज अहमद के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। दिल इंडिया लाइव से शाह मेराज अहमद ने बताया कि उन्हें जिस जिम्मेदारी के साथ यह पद दिया गया है मैं भरोसा दिलाता हूं कि इसमें मैं कभी पीछे नहीं हटूंगा। गौरतलब हो कि शाह मेराज वाराणसी में काफी सक्रिय हैं और विभिन्न तंजीमो से जुड़े हुए हैं। उनके सपा में सक्रिय होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।




कोई टिप्पणी नहीं: