} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

देश में महंगाई, अपराध व आराजकता का माहौल

अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का ज़ोरदार स्वागत

वाराणसी(दिल इडिया लाइव)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम को कठौडी नियामता बाद चंदौली  पहुंचने पर कांग्रेसजनो ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि शाहनवाज आलम साहब ने कहा कि आज देश बुरे दौर से गुजर रहा है। देश में महंगाई अराजकता अपराध भ्रष्टाचार का बोलबाला है जनता के थाली से रोटी छीनने का कार्य किया जा रहा है जनता के हितों के मुद्दे को लेकर आवाज उठाने पर सत्तारूढ़ सरकार द्वारा दमनात्मक रवैया अख्तियार किया जाता है आज जनता भाजपा के गलत नीतियों से ऊब चुकी है और कराह रही है गैर कांग्रेसी सरकारों ने देश का विकास अवरुद्ध किया देश में जाति और धर्म का जहर बोकर भाईचारा में दरार डालने का कार्य किया जा रहा है। गैर कांग्रेसी सरकारों में अल्पसंख्यक समाज के साथ दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है उनके शिक्षा नौकरियों और उनके खुशहाली के राह में रोड़े अटकाये जा रहे है,गैर सपा बसपा सरकारों ने अल्पसंख्यक समाज को गुमराह कर सत्ता पाने का कार्य की परंतु उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय का भला नहीं किया

शाहनवाज आलम साहब ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज का सपा से मोहभंग हो चुका है अल्पसंख्यक समाज आगामी चुनाव में सपा और बसपा को पटखनी देकर कांग्रेस के साथ खड़ी होगी अल्पसंख्यक समाज ने अब यह मान लिया कि कांग्रेस ही उनकी सच्ची हितैषी है और उनका  विकास सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है।



कांग्रेस सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है कांग्रेस धर्म और जाति से ऊपर उठकर देश के विकास के बारे में सोचती है

कार्यक्रम में सर्वश्री सतीश बिंद दयाराम पटेल शाहिद तौसीफ डॉक्टर जावेद मोहम्मद तय्यब गनी अहमद रमेश बिंद मोहम्मद खालिद सलीम अहमद अफरोज अहमद रमेश बिंद मोहम्मद सरफराज मोहम्मद सरफराज आदि सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव शाहिद तौसीफ ने किया संचालन मोहम्मद तय्यब ने किया धन्यवाद ज्ञापन राधेश्याम यदुवंशी ने किया।