} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

गुड फ्राइडे पर हुई क्रूस मार्ग की आराधना

प्रभु ईसा की शहादत के मर्मस्पर्शी दृश्यों को देख फफक पड़े मसीही





वाराणसी (अमन/दिल इंडिया लाइव)। प्रभु ईसा मसीह की दु:खपीड़ा और सलीब पर उनकी शहादत के मर्मस्पर्शी दृश्यों का मंचन सेंट मेरीज़ महागिरजा में गुड फ्राइडे पर आयोजित क्रूस मार्ग की आराधना के दौरान देखने को मिला| इस दौरान बड़ी संख्या में आये मसीही श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। विशप यूज़ीन जोसेफ की अगुवाई में हुए गुड फ्राइडे की आराधना में बड़ी संख्या में पुरोहित और सिस्टर्स भी मौजूद थी। 

राज्यपाल पिलातुस के आदेश पर रोमी सिपाहियों द्वारा यीशु को चालीस कोड़ों से मारे जाने और यहूदी धर्मगुरुओं  के दबाव में आकर राज्यपाल पिलातुस द्वारा उन्हें मृत्युदण्ड दिए जाने के हृदयस्पर्शी दृश्यों की मार्मिक प्रस्तुति से क्रूस का रास्ता का आयोजन हुआ| इस दौरान यीशु के कन्धों पर भारी क्रूस लादकर कलवारी पहाड़ की ओर दर्दभरी उनकी यात्रा के दौरान उनकी माता के साथ आंसुओं की धार के बीच मुलाक़ात, भारी क्रूस के नीचे सिपाहियों की मार खाते खाते यीशु मसीह का बार बार गिरना, कलवारी पहाड़ पर उनका चीरहरण, क्रूस पर बड़े कीलों से उनकी हथेलियों और पाओं को ठोका जाना और अंत में क्रूस पर उनकी मृत्यु के दृश्यों को श्रद्धालुओं ने देखा तो सभी के सामने यीशु मसीह के साथ हुए अमानवीय सुनूक की याद ताजा हो गयी| जब येशु के शव को क्रूस से उतारकर उनकी माता मरियम की गोद में रखने और कफन में लपेटकर कब्र में रखने के दृश्यों का मंचन हुआ तब सभी सिसकियाँ लेते रहे, और काफी लोग फफक-फफक कर रो भी रहे थे| इस दौटान फादर विजय शांतिराज, फादर थामस, फायर सीरीज, सिस्टर एनवीटा, सिस्टर मंजू, सिस्टर तारा आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

 यीशु के 7 वचनो पर डाली रौशनी

लाल गिरजाघर में पादरी संजय दान, सेंट पाल चर्च में पादरी सैम जोशुआ सिंह, चर्च आफ बनारस में पादरी बेन जॉन, सेंट थामस चर्च में पादरी न्यूटन, रामकटोरा चर्च में पादरी आदित्य कुमार, सेंट बेटलफुल गास्पल चर्च में पास्टर एंड्रू थामस, ईसीआई चर्च में पास्टर नवीन ज्वाय, पास्टर दशरथ पवार ने क्रूस पर यीशु मसीह द्वारा दिये गये 7 वचनों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मसीही मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: