} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 19 अप्रैल 2021

देखिये मोदी जी क्या सलाह दे रहे हैं कांग्रेसी

सरकार को देशहित में विपक्ष की मदद लेना चाहिए 

वाराणसी(दिल इंडिया लाइव)। वर्तमान समय में पूरे देश में कोरोना जैसे महामारी से देश के हालात काफी खराब हो चुके हैं और सरकारी तंत्र पूरी तरह से फेल हो चुका है।
अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड ,दवाइयों का अकाल पड़ा हुआ है ऐसी स्थिति में सरकार को विपक्ष से भी बात कर विपक्ष की मदद लेना चाहिए देश हित में। उक्त बात महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष फसाहत हुसैन बाबू ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव हसन मेहंदी कब्बन ने एक संयुक्त विज्ञप्ति में कही। दोनों ने कहा कि स्थिति यह हो गई है कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सरकार के जनप्रतिनिधि हालात से कैसे निपटा जाए इसका कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं और उन्हें मुंह छुपा के भागना पड़ रहा है ऐसी स्थिति में आम जनमानस के सामने जटिल  समस्या उत्पन्न हो गई है।
उक्त नेताओं ने कहा कि सरकार को चाहिए कि संपूर्ण विपक्ष के साथ एक आपात बैठक कर हालात से निपटने की तैयारी करना चाहिए और संपूर्ण विपक्ष की मदद लेना चाहिए। उक्त नेताओं ने कहा कि सभी बड़े बड़े होटलों, अतिथि गृह, वेंकट हॉल विद्यालय को अभिलंब अस्थाई अस्पताल बनाकर मरीजों का इलाज तत्काल  शुरू कर देना चाहिए। वाराणसी के हालात को देखते हुए मरीज बेड, ऑक्सीजन ना मिलने की वजह से दम तोड़ रहा है जो काफी दुखद है। अब हालात इतने नाजुक हो चुके हैं कि इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि श्मशान में लकड़ी का अभाव हो गया है। उक्त नेताओं ने काशी की जनता से विनम्र प्रार्थना की है कि अपने अपने घरों में ही रहे बाहर कतई ना निकले और इस हालात से निपटने के लिए अपना सहयोग और अपना सुझाव अवश्य दें।

1 टिप्पणी:

Imtiyaz khan ने कहा…

Ye to rajniti hai par halat bahot kharab ho rahe hai Allah pak raham kare