} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 12 अप्रैल 2021

30 अप्रैल तक सभी स्कूल-कॉलेज बन्द

प्रदेश में बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर

लखनऊ(हिमांशु राय/दिल इंडिया लाइव)। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से मामलों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शनिवार को 12 हजार से ज्यादा नए केस सामने आने के बाद अब राज्य सरकार ने भीड़भाड़ को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। इस बीच स्कूल-कॉलेजों को बंद करने की मियाद बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब पहली से लेकर 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे।

पहले से तय परीक्षाएं नहीं टलेंगी

इससे पहले 12वीं कक्षा तक के स्कूल-कॉलेज 15 अप्रैल तक बंद करने का आदेश जारी हुआ था। अब ये मियाद 15 दिन और बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है। हालांकि पहले से तय परीक्षाओं को नहीं टालने का फैसला लिया गया है। टीचिंग स्टाफ को जरूरी कामकाज के लिए स्कूल-कॉलेज बुलाया जा सकेगा। इन सबके बीच 8 मई से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। बताते चलें कि यूपी में अप्रैल के पहले 10 दिनों में कोरोना के मामलो में काफी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। राजधानी लखनऊ में शनिवार को 4059 नए केस सामने आए। वहीं पूरे उत्तर प्रदेश में 12,787 नए कोरोना केस मिले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: