} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 7 अप्रैल 2021

डान सेफ, बैरक नम्बर 16 नया ठिकाना

मुख्तार अंसारी पहुँचे बांदा जेल की बैरक नं. 16

भोर में पहुंची यूपी पुलिस, जेल में किया शिफ्ट

वाराणसी(दिल इंडिया लाइव)। डान सेफ है। पंजाब से उसे यूपी पुलिस आज भोर में बांदा पहुँच गयी। बांदा जेल में उसे शिफ्ट भी कर दिया गया। इससे पहले बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब पुुलिस ने मंगलवार को यूपी पुलिस के हवाले कर दिया था। मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल शिफ्ट कर दिया गया है। रोपड़ से कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद यूपी पुलिस मुख्तार अंसारी  को लेकर निकली थी। करीब 14 घंटे बाद यूपी पुलिस मुख्तार अंसारी  को जेल लेकर पहुंची। कुछ देर के बाद एएसपी महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्तार अंसारी का स्वास्थ्य ठीक है। इसके बाद आज सुबह करीब 05:30 पर बांदा जेल के दारोगा ने मुख्तार अंसारी को बैरक तक पहुंचाने की पुष्टि की। कल मंगलवार दोपहर करीब दो बजे यूपी पुलिस की टीम मुख्तार को लेकर रोपड़ जेल से बाहर निकली थी। मुख्‍तार अंसारी एंबुलेंस में बैठा रहा और उसके आसपास वज्र समेत पुलिस की दस गाड़ियां चल रही थीं, जिसमें 150 पुलिसकर्मी सवार थे। सड़क मार्ग से माफिया को लाने में टीम ने करीब 1800 किलोमीटर का सफर तय किया। मुख्तार अंसारी को बुधवार तड़के बांदा जेल में लाने के बाद कोरोना टेस्ट कराए जाने के बाद दाखिल कराए जाने की उम्मीद है। इसके लिए जेल में रात 12 बजे से ही स्वास्थ्य टीम जेल में लगाई ग्ई है।



कोई टिप्पणी नहीं: