} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

रमजान और नमाज को लेकर एडवाइजरी


कोरोना के चलते रमजान में डेढ़ पारे की हाेगी तरावीह

लखनऊ(दिल इंडिया लाइव)। इस्लामिक सेंटर आफ इण्डिया फरंगी महल के चेयरमैन मौलाना मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने रमजान और नमाज को लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें नाइट कर्फ्यू का पालन करने के साथ इबादत की सलाह दी गई है। नाइट कर्फ्यू लगने के साथ ही तीन, पांच और छह पारे की तरावीह पर रोक लगना तय है। इन सभी तरावीह में दो से ढाई घंटे का समय लगता है जो नाइट कर्फ्यू में मुमकिन नहीं है। शहर काजी मुफ्ती इरफान मियां ने बताया कि सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करते हुए इबादत की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में अपनी हिफाजत के साथ एक दूसरे की भरपूर मदद करें।

1-रमजान में भी कोविड प्रोटोकॉल पर पूरी तरह से अमल किया जाए।

2-रमजान के रोजे फर्ज हैं इसलिए सारे मुसलमान जरूर रखें।

3- तरावीह सुन्नत मुअक्किदा है उसका एहतिमाम जरूर करें।

4- मस्जिदों में तरावीह में डेढ़ पारे ही पढ़े जायें जिससे कि नमाजी नाइट कर्फ्यू शुरू होने से पहले अपने अपने घर पहुंच जाएं।

5- मस्जिद में 100 से अधिक लोग एकत्रित न हों।

6- मस्जिद में भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाए।

7-सेहरी के समय जगाने के लिए लाउडस्पीकर का प्रयोग न किया जाए।

8- इफ्तार में भी 100 से अधिक लोग जमा न हों।

9 रमजान में विशेषकर इफ्तार के समय कोरोना के अन्त के लिए दुआ जरूर करें।

10-जो लोग हर साल मस्जिद में गरीबों के लिए इफ्तारी का आयोजन करते थे वह लोग इस साल भी करें।

11-जो लोग हर साल रमजान में इफ्तार पार्टियां करते थे वह इसी रकम को या इसका राशन गरीबों को दे दें।

12- जिन लोगों पर जकात फर्ज है, वह जरूर अदा करें।