} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 21 अप्रैल 2021

बाहुबली को भी हुआ कोरोना

तिहाड़ जेल में बंद पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन अस्‍पताल में भर्ती

दिल्ली (दिल इंडिया लाइव)। कोरोना वायरस से फैले संक्रमण ने आम और क्‍या खास सभी को अपनी जद में ले रखा है। जेल में बंद कैदी भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला दिल्‍ली के अति सुरक्षित तिहाड़ जेल में बंद बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कल रात को हालत खराब होने पर पूर्व सांसद को डीडीयू अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। तिहाड़ प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल शहाबुद्दीन की हालत ठीक है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के खतरनाक तरीके से फैलाव ने देश की सबसे सुरक्षित जेल को भी अपनी चपेट में ले लिया है। आपको बता दें कि पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन से पहले भी तिहाड़ जेल में बंद कई कैदियों में कोरोना का संक्रमण पाया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो दिन पहले ही जेल में बंद 90 से ज्यादा कैदियों में वायरस का संक्रमण पाए जाने से हड़कंप मच गया। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में ही तिहाड़ केंद्रीय कारागार के 50 से ज्यादा कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया था। अब इस जद में शाहबुददीन भी आ गये हैं।