} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 18 अप्रैल 2021

रमज़ान हेल्पलाइन :आपके सवाल का जवाब दे रहे मुफ्ती साहब

ख्वातीन के मस्जिद में एतेकाफ करने का क्या तरीका हैं?


वाराणसी(दिल इंडिया लाइव)। शमीमा ने बजरडीहा से फोन किया क्या ख्वातीन मस्जिद में एतेकाफ कर सकती हैं? अगर हाँ, तो उसका तरीक़ा क्या है? इस सवाल पर उलेमा ने जवाब दिया कि ख्वातीन को मस्जिद में एतेकाफ का हुक्म नहीं है, खास कर अहले सुन्नत वल जमात से इत्तेफाक रखने वाली ख्वातीन को। ख्वातीन घर के एक हिस्से में एतेकाफ पर बैठ कर परवरदिगार की इबादत कर सकती हैं।जौनपुर से मो. वाज़े ने फोन किया कि रोज़े की हालत में सिर पर तेल का इस्तेमाल किया तो रोज़ा होगा या नहीं? जवाब में उलेमा ने कहा कि तेल लगाने, सुरमा लगाने, खुशबू सूंघने से रोज़ा नहीं टूटता ये पहले भी बताया जा चुका है। चोलापुर से अंसार ने सवाल किया कि रात में सो गया सहरी में नींद नहीं खुली, इसलिए कुछ सहरी नहीं कर सका, आंख खुली तो सुबह हो गयी थी, बिना सहरी के ही मैं रोज़ा रह गया, मेरा रोजा हुआ या नहीं? जवाब था कि, जी हां रोज़ा हो जायेगा, सहरी करना सुन्नत है अनजाने में सहरी छूट गयी तो कोई हर्ज नहीं है। हां जान बूझ कर सेहरी छोड़ना सख्त मना है। रमज़ान हेल्प लाईन में आये सवालो का जवाब मुफ्ती बोर्ड के सदर मौलाना अब्दुल हादी खां हबीबी, सेक्रेटरी मौलाना हसीन अहमद हबीबी, मौलाना अज़हरुल कादरी ने दिया।

इन नम्बरों पर होगी आपकी रहनुमाई

इन नम्बरों पर बात करके आप अपनी दुश्वारी का हल निकाल सकते हैं। मोबाइल नम्बर ये है- 9415996307, 9450349400, 9026118428,  9554107483

कोई टिप्पणी नहीं: