} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 10 अप्रैल 2021

नबी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सड़क पर उतरे नमाज़ी

डासना के महंत को गिरफ्तार करने की उठी मांग

बरेली (दिल इंडिया लाइव)  मुस्लिम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद  (स.) की शान में ग़ुस्ताकी करने के मामले में जुमे की नमाज़ के बाद बरेली की प्रमुख दरगाह आला हजरत के काजी ए हिन्द मुफ्ती असजद रजा कादरी की सरपरस्ती में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। मुस्लिम समुदाय का कहना है कि "हमारे नबी की शान में गुस्ताखी करने वाले डासना के महंत नरसिम्हानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि दोषियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। उधर डासना के धर्मगुरु की गिरफ्रतारी की मांंग को लेकर पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद (स.) व इस्लाम पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने भी जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया था। पुलिस और प्रशासनिक  अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग भी की गई है। 


संगठन के लोग पहले ख्वाजाकुतुब स्थित कार्यालय पर जमा हुए, यहां से संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल्ला रजा कादरी के नेतृत्व में रवाना हुए। कार, बाइक और पैदल लोगों का यह जुलूस कलक्ट्रेट तक पहुंचना था, इससे पहले ही पुलिस ने नावेल्टी चौराहे पर ही जुलूस को रोक लिया। उनका कहना था कि आज राम बरात भी निकलनी है, लिहाजा आप लोग यहीं ज्ञापन दे दें। प्रदर्शनकारी वहीं पर ज्ञापन सौंप कर वापस चले गए। यह प्रदर्शन आरएसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी के सरपरस्ती में संपन्न हुआ। इसमें संगठन के तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।

वहीं दूसरी तरफ जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद साहब पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले महंत के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मौलाना मदनी का कहना है कि देश में फसाद फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। अपने बयान में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि दिल्ली स्थित प्रेस क्लब आफ इंडिया में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गाजियाबाद के शिव शक्ति धाम डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा इस्लाम व पैगंबर मोहम्मद साहब के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने से मुस्लिम समाज में भारी रोष बना हुआ है। नरसिंहानंद का इस प्रकार की टिप्पणी करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी वे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी करते रहे हैं, लेकिन आज तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही जमीयत पदाधिकारियों की ओर से थाना आईपी स्टेट में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: