} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 4 अप्रैल 2021

पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण की मुखालफत

शिक्षक विधायक लाल बिहारी यादव को अटेवा ने दिया ज्ञापन

वाराणसी(दिल इंडिया लाइव)। "अटेवा" पेंशन बचाओ मंच वाराणसी का एक प्रतिनिधि मंडल जिला संयोजक विनोद यादव के नेतृत्व में  शिक्षकों की आवाज बुलंद करने वाले शिक्षक विधायक लाल बिहारी यादव से मिलकर पुरानी पेंशन योजना की बहाली व निजीकरण के विरोध में सदन में आवाज़ उठाने के लिये रविवार को कचहरी स्थित सर्किट हाउस में मांग पत्र सौंपा, प्रतिनिधिमंडल ने बड़े ही विस्तृत रूप में अपनी समस्याओं से शिक्षक एमएलसी को अवगत कराया। कहा कि भारत सरकार की नौकरियों में 01 जनवरी 2004 से तथा उत्तर प्रदेश सरकार की नौकरियों में 01 अप्रैल 2005 से पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर इसके स्थान पर नई पेंशन प्रणाली (NPS) लागू कर दिया गया है, नई पेंशन व्यवस्था शेयर बाजार पर आधारित जोखिमो के अधीन पूर्णतः अलाभकारी व्यवस्था है। इससे शिक्षकों, कर्मचारियों तथा अधिकारियों में भारी आक्रोश है।पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली को लेकर शिक्षक, कर्मचारी तथा अधिकारी अटेवा /NMOPS के बैनर तले प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों में पेंशन विहीन आन्दोलनरत है। इस व्यवस्था से देश के लगभग सत्तर लाख परिवार सीधे प्रभावित हो रहे हैं, इसी के साथ भारत सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी उपक्रमो का तेजी से निजीकरण किया जा रहा है। जिससे लाखों लाख लोग सरकारी नौकरियों से वंचित हो रहे हैं। ठेका प्रणाली पर कार्य लिये जाने के कारण देश भर के कर्मचारियों का शोषण बढ़ गया है। अगर नई पेंशन प्रणाली लाभकारी है तो जनप्रतिनिधि क्यों नहीं इसको अपनाते, वरना पुरानी पेंशन सभी की बहाल की जाए।

     शिक्षक एम एल सी लाल बिहारी यादव ने आश्वासन दिया कि लाखों शिक्षको, कर्मचारियों व अधिकारियों के हितो को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः बहाल करने तथा निजीकरण बन्द करने के सन्दर्भ में प्रधानमंत्री, भारत सरकार तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर इस प्रकरण को अवगत कराने का प्रयास करेंगे तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से मिलकर चुनाव एजेन्डे में इस मांग को सम्मिलित कराने की कोशिश करेंगे तथा विभिन्न मंचों पर इस  मॉग को उठाएंगे।

      प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से "अटेवा" के जिला संयोजक विनोद यादव, जिला सहसंयोजक डा. एहतेशामुल हक, जिला मंत्री बी एन यादव, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्त, जिला महामंत्री मनबोध यादव, नगर अध्यक्ष गुलाब चंद्र कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री जफर अंसारी, रामचंद्र, अजय यादव, लल्लन यादव, परमानंद यादव, उमेश यादव, विनोद कुमार यादव, संजय कुमार प्रभाकर, शंभूनाथ मौर्य, मनोज वर्मा, रामबदन यादव इत्यादि थे।


कोई टिप्पणी नहीं: