} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 25 अप्रैल 2021

प्रख्यात शास्त्रीय गायक पण्डित राजन मिश्र का निधन

डीएवी के पुरातन छात्र थे पंडित राजन मिश्र

वााराणसी(दिल इंडिया लाइव)। पद्म भूषण शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का कोरोना से दिल्ली के सेंट स्टीफेंस हॉस्पिटल में निधन हो गया। अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। बनारस घराने के प्रख्यात शास्त्रीय गायक पण्डित राजन मिश्र के निधन की खबर जैसे ही काशी पहुँची।लोग शोकाकुुल हो गये। यही नही देश दुनिया के तमाम संगीत प्रेमियों में इस महान शास्त्री गायक के जाने का ग़म है। 


वाराणसी के डीएवी पीजी कालेज में पूर्व छात्र एवं प्रख्यात शास्त्रीय गायक पण्डित राजन मिश्र के आकस्मिक निधन पर डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यदेव सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में डॉ. सिंह ने कॉलेज के पुरातन छात्र पद्म भूषण पंडित राजन मिश्र के योगदान को याद करते हुए कहा कि महाविद्यालय को जब भी उनकी आवश्यकता हुई, वे हर मौके पर उपलब्ध रहे। उनके निधन से सम्पूर्ण महाविद्यालय में शोक की लहर है। उनके निधन से कॉलेज परिवार की व्यक्तिगत क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कभी नही हो सकती है। महाविद्यालय के मंत्री/प्रबंधक श्री अजीत कुमार सिंह ने भी अपने निकट सम्बन्ध को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

कोई टिप्पणी नहीं: