} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 3 नवंबर 2021

सयुस ने किसानों की शहादत को किया याद

  • युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद जुबैर की अगुवाई में जले दीपक
  • सयुस ने 1001 दियों से 'किसान स्मृति दिवस' उकेर अन्नदाताओं को दी श्रद्धांजलि


वाराणसी 3 नवंबर(dil india)। दीपावली की पूर्व संध्या पर जहां काशीवासियों ने अपने घर-आंगन को रौशन किया वहीं समाजवादी युवजन सभा (सयुस) ने लखीमपुर के शहीद किसानों को याद कर नमन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद जुबैर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को 1001 दीयों से 'किसान स्मृति दिवस' उकेरा और हर दीये की लौ से अन्नदाताओं की शहादत को सलाम करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बेनियाबाग स्थित सयुस के कैम्प कार्यालय में सदस्य किसानों की शहादत लिखी तख्तियां भी लिए हुए थे। इस दौरान सयुस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद जुबैर ने कहा कि लखीमपुर में किसानों को बर्बरता से कुचला गया था। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। किसानों को न्याय चाहिए। मोहम्मद जुबैर ने कहा कि यूपी की जनता यह सब देख और समझ रही है। जनता अपना जवाब अगले साल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन से देगी। 



किसानों को श्रद्धांजलि देने वालों में मो. ज़ुबैर के साथ कैफ, कामिल, प्रवीण कसेरा, रोबिन कसेरा, इमरान, सुहैल, साहिल, सुमित शाह, नदीम, वाली मोहम्मद, दीपक सिंह, निखिल सिंह, आसिम गनी, अरबाज खान और महमूद अंसारी इत्यादि शामिल रहे।