} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 23 जुलाई 2022

Ajay Rai को मुख्तार अंसारी से जान का खतरा

पूर्व मंत्री अजय राय की सुरक्षा की कांग्रेस ने उठाया मांग

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट को सौंपा मांग पत्र


Varanasi (dil india live). उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग का एक प्रतिनिधि मंडल कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में पूर्व मंत्री अजय राय की सुरक्षा का मांग पत्र पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट को सौंपते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश में एक ख़तरनाक अपराधी है, जिसका भय जनमानस में इतना व्याप्त है कि गवाह उसके विपक्ष में गवाही देने से मुकर जाते हैं। यहां तक कि कृष्णानंद राय हत्याकांड जो उत्तर प्रदेश का एक चर्चित हत्याकांड था जिसके सभी गवाह या पैरवी कार या तो स्वत: मर गये या मार दिए गए और मुख्तार अंसारी बरी हो गया । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कल ही मुख्तार अंसारी के ऊपर टिप्पणी करते हुए कहा है कि" लोगों के दिल व दिमाग में मुख्तार अंसारी का भय है" प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि ऐसे अपराधी के खिलाफ अवधेश राय हत्याकांड में अजय राय जी गवाह के साथ साथ एक मात्र पैरवी कार है साथ में मुख्तार अंसारी को यह पता है कि अजय राय को रास्ते से हटा देने पर उपरोक्त मुकदमा में कोई पैरवी करने वाला नहीं है।पूर्व विधायक अजय राय की सुरक्षा व्यवस्था केवल तारीख के दिन ही नहीं जब तक अवधेश राय हत्याकांड का मुकदमा विचाराधीन है तब तक रात दिन तत्काल प्रभाव से उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाय। अन्यथा मुख्तार अंसारी किसी भी समय घटना घटित करा सकता है। प्रतिनिधिमंडल में कल्पना शर्मा, अशोक कुमार, परमहंस शास्त्री सिराज अहमद, संजय कुमार, अमित विश्वकर्मा, साहिल खान मुख्य थे।

कोई टिप्पणी नहीं: