} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 18 जुलाई 2022

पुरानी पेंशन के मुद्दे को पुनः गरमाएगी अटेवा



Varanasi (dil india live). अटेवा पेंशन बचाओ मंच वाराणसी की आवश्यक बैठक उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ कार्यालय पीडब्लूडी परिसर वाराणसी में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अटेवा पुनः पुरानी पेंशन के मुद्दे को गरमाएगी। इसके लिए कई बिन्दुओं पर चर्चा हुई।

     आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन एवं सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की गयी। जिला कार्यकारिणी में विभिन्न पदो के लिए कई शिक्षकों/कर्मचारियों के नामो पर विस्तार से विचारकर इसकी सूची प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई है जहाँ से अनुमोदन होते ही जिला की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी जायेगी। पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई को नई धार देने के लिए संगठन को मजबूत बनाने, जिले के प्रत्येक विद्यालय एवं हर विभाग में सदस्यता अभियान चलाकर सबको जोड़ने का निर्णय लिया गया।

      आज की बैठक में जिला संरक्षक-श्री रामचन्द्र गुप्ताजी,जिला अध्यक्ष विनोद यादव, जिला उपाध्यक्ष-डॉ एहतेशामुल हक, जिला कोषाध्यक्ष-चंद्रप्रकाश गुप्त, जिला संगठन मंत्री-जफ़र अंसारी, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष-गुलाब चंद कुशवाहा, अंजनी सिंह, प्रमोद कुमार पटेल, रामअवध, विनोद कुमार मौर्या, अजय कुमार यादव, मिथिलेश कुमार पटेल, राममूर्ति यादव, शिवमनी यादव, श्याम बाबु विश्वकर्मा, शैलेश कुमार, शशांक रंजन, चिराग अली, कुलदीप सिंह, अरित्र राय, अरूप कुमार सहित अनेक शिक्षक/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक-विनोद यादव एवं संचालन जिला मंत्री बीएन यादव ने किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: