} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 19 जुलाई 2022

अधिकार सेना वाराणसी नगर निकाय चुनाव में उतारेगी प्रत्याशी

अधिकार सेना की वाराणसी जिला कार्यकारिणी का गठन


Varanasi (dil india live). अधिकार सेना पार्टी के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने पार्टी की वाराणसी जिला ईकाई का गठन किया है। कार्यकारिणी में कुल 27 सदस्य रखे गए हैं। व्यवसायी प्रभात मिश्रा को अधिकार सेना का वाराणसी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि आयुर्वेदिक डॉक्टर वैद्य आनंद पाण्डेय तथा व्यवसायी अमरीश ओझा को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। महासचिव शिक्षक विनय प्रकाश तथा पत्रकार राम सुन्दर मिश्र को बनाया गया है, जबकि समाजसेवी अमरनाथ चौबे तथा समाजसेवी नीरज कुमार यादव को महामंत्री बनाया गया है। बैंकिंग सेवा के मनोज शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है जबकि पत्रकार संजय सैदपुरी तथा मनीष श्रीवास्तव को पार्टी का जिला प्रवक्ता बनाया गया है। अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह तथा प्रदीप कुमार सिंह को पार्टी का विधिक सलाहकार बनाया गया है। पत्रकार  मनीष श्रीवास्तव, आरटीआई एक्टिविस्ट कुलदीप बरनवाल, पत्रकार कृष्णा पंडित, शिक्षक अमित राय, व्यवसायी विकास शुक्ला व वीरेंद्र कुमार चौरसिया तथा युवा छात्र सुमित पाठक को पार्टी का सचिव बनाया गया है। अमिताभ ने कहा कि अधिकार सेना अन्याय, अत्याचार एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आम नागरिकों के अधिकारों के लिए बनी है और उस दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकार सेना आगामी नगर निकाय चुनाव में वाराणसी में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: