} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 6 जुलाई 2022

Ghazipur: 6 आकांक्षात्मक ब्लॉकों का किया जा रहा है सत्यापन

भारत सरकार की टीम ने गाज़ीपुर में डाल रखा है डेरा


Himanshu Rai

Varanasi (dil india live). प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक ब्लॉक को भारत सरकार की टीम के द्वारा मुख्यतः 6 विभागों के द्वारा संचालित सेवाओं का सत्यापन करने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत गाजीपुर के 6 ब्लॉक भी इस सत्यापन में शामिल है। जिसकी इन दिनों भारत सरकार के द्वारा आई 4 सदस्यीय टीम के द्वारा मौके पर जाकर सत्यापन करने की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य ,आईसीडीएस, एजुकेशन ,कृषि, वाटर रिसोर्स , स्किल डेवलपमेंट, निर्माण आदि विभागों के द्वारा जनपद के 6 ब्लॉक रेवतीपुर,बाराचवर, देवकली ,सादात ,मरदह,बिरनो जो आकांक्षात्मक ब्लॉक में शामिल है। इन ब्लॉकों में भारत सरकार के द्वारा आई टीम के द्वारा इन विभागों के द्वारा दिए गए सेवा का मौके पर भौतिक सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के के वर्मा ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा आई टीम के द्वारा अलग-अलग दिनों में अलग-अलग ब्लॉकों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दिए गए विभिन्न योजनाओं के तहत दिए गए सेवा एवं लाभार्थियों से डायरेक्ट मिलकर उनसे मिले हुए लाभ के संबंध में जानकारी हासिल करेंगे। उसी जानकारी के अनुसार वह अपनी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपेंगे।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के 12 बिंदु पर टीम के द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जिसमें न्यूट्रीशन, अंडरवेट बच्चों, 5 साल से कम उम्र के कुपोषित और अति कुपोषित बच्चे, प्रथम त्रैमास के गर्भवती माता, गर्भवती, प्रसव पूर्व जांच, लिंग अनुपात ,संस्थागत प्रसव ,प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता के द्वारा घर पर प्रसव, 1 घंटे के भीतर जन्मे बच्चे का स्तनपान ,ढाई किलो से कम वजन के बच्चे ,जन्म लेने के समय बच्चों के वजन की संख्या ,बच्चों को पूर्ण टीकाकरण से प्रतिरक्षण, क्षय रोग के मरीजों का नोटिफिकेशन व आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों की संख्या के बारे में इस टीम के द्वारा मौके पर भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: