} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 15 जुलाई 2022

Hajj 2022: कल से आएंगे काबा के मुसाफिर

हाजियों की वापसी पर रहेगा घरों में जश्न का माहौल


Varanasi (dil india live). कल हज का सफर मुकम्मल करके पहली फ्लाईट SV-5798 लखनऊ आ रही है। इस फ्लाइट में 377 हाजी जेद्दाह (सऊदीअरब) से उत्तर प्रदेश के लखनऊ आएंगे। हाजियों की वापसी की खुशी में जायरीन के घरों में जश्न का माहौल है।

बता दें कि इस बार पूरे (यू. पी.) से 7452 हज यात्रियों को सऊदी अरब हज पर जाना नसीब हुआ, जिसमें से लखनऊ इम्बार्केशन से लगभग 4000 और बाकी दिल्ली इम्बार्केशन से गये। हज का फर्ज़ अदा करने के बाद 16 जुलाई से हाजियों की वापसी शुरु होगी। लखनऊ इम्बार्केशन के सभी हज यात्रियों की 26 जुलाई तक वापसी हो जायेगी। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति लखनऊ ने एयरपोर्ट पर हाजियों को लेने आने वाले उनके रिश्तेदारों के लिए भी पानी, टेंट, पार्किंग का इंतज़ाम किया गया है। 

पूर्वांचल हज सेवा समिति के सदर हाजी रईस अहमद नायब सदर हाजी ज़ुबैर व हाजी अहमद अली, महासचिव सलमान अदनान खाँ, तारिक हसन बब्लू, डॉ. अमीन,  हज पर से वापस आने वाले सभी हाजियों का खैर मक़दम करती है और दुआ करती है कि सभी हाजि खैरियत से अपने घरों को पहुँचे l

कोई टिप्पणी नहीं: