} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 3 जुलाई 2022

ठेकेदार सहित दो आरोपियों को शासकीय धन गबन करने के आरोप में किया गिरफ्तार

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणासी ने किया गिरफ्तार


Varanasi (dil india live).आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणासी ने दो अलग अलग मामलों में सरकारी तंत्र के साथ मिलकर शासकीय धन गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठेकेदार राजू चौरसिया जैतपुरा के ईश्वरगंगी का रहने वाला है, जिसे निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने गाज़ीपुर के भदौरा ब्लॉक अंतर्गत परमेन शाह का तालाब, सेवराई चीर पोखरा, माँ कामख्या धाम गहमर और देवकली देव् स्थल पर पर्यटन विकास और सौंंदर्यरीकरण के नाम पर राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के अधिकारियों के साथ मिलकर करोडों का गबन करने के जुर्म में औसानगंज जैतपुरा से आज दोपहर में गिरफ्तार किया है। 

दूसरे आरोपी कोटेदार सुरेश प्रसाद यादव निवासी बैरिया बलिया को थाना दोकटी, बलिया पर पंजीकृत बलिया खाद्यान्न से सम्बंधित मामले में निरीक्षक अरविंद सिंह ने पुलिस लाइन वाराणासी के पास से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

-निरी. सुनील कुमार वर्मा, निरी. विंध्यवासिनी मणि त्रिपाठी, निरी. महेश पण्ड, निरी. अरविंद सिंह, मुख्य आरक्षी शशिकांत सिंह, विनीत सिंह, विनोद यादव, सरफराज अंसारी, राज सिंह यादव शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: