} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 13 जुलाई 2022

अत्याधुनिक नंदघरों का लोकार्पण

ब्लाक प्रमुख ने किया लोकार्पण 

25 को सौंपी गई चाभियाँ 

आराजी लाईन के 14 नंद घर की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र



Varanasi (dil india live). वाराणसी के आराजीलाईन ब्लॉक के ग्राम सभा रखौना स्थित नंदघर में अवार्ड रिवार्ड कार्यक्रम का अयोजन वेदांता की सहयोगी संस्था हुमाँना पीपल टू पीपल इंडिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आराजीलाईन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल विशिष्ट अतिथि सीडीपीओ अंजू चौरसिया ने रखौना गाँव सहित चयनित 14 नंद घर की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को आईएसओ प्रमाण पत्र और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया। इस दौरान सराहनीय कार्य के लिए कार्यकत्री को उपहार देकर सम्मानित किया गया, इसके पहले अतिथियों ने रखौना गाँव के कायाकल्प हुए अत्याधुनिक नंदघर का दीप प्रज्वलन कर लोकार्पण किया, अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने चयनित कायाकल्पित 25 नंद घरों की चाभियाँ अतिथियों के हाथों कार्यकत्रियो को सौंपा यानी उक्त नंदघरो को हैंडओवर किया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक भानू सिंह, वेदांता से रोहित कुमार, उप जिला समन्वयक अर्जुन कुमार, आजाद सिंह, प्रमोद कुमार, संगीता देवी, श्रृंखला श्रीवास्तव, चांदनी राय उपस्थित रहे। जिला समन्वयक भानू सिंह के द्वारा नंद घर के बारे मे विस्तार से बताया गया और साथ ही ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल ने भी नंद घर कार्यक्रम की सराहना की कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता, अनिल पटेल, शोभनाथ पटेल, विक्रमा पटेल, कमल, राहुल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संचालन रामसिंह वर्मा ने किया तो वही आभार अर्जुन कुमार ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: