} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 17 जुलाई 2022

COVID: बिना प्रीकोशनरी डोज़ लगे आए मैसेज तो घबराएं नहीं

स्वास्थ्य विभाग दूर करेगा समस्या, लग सकेगी प्रीकोशनरी डोज़

Varanasi (dil india live). COVID से बचाव के लिए प्रीकोशनरी डोज़ को लगवाने में आ रही तकनीकी समस्या के कारण जनपदवासियों को बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन समस्याओं को पूर्ण रूप से दूर कर तत्काल प्रभाव से लाभार्थियों का प्रीकोशनरी डोज़ लगाना सुनिश्चित कर रही है। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी का । सीएमओ ने बताया कि इस समस्या को देखते हुये स्वास्थ्य विभाग ने एक स्थायी तरीका ईजात किया है जिससे बिना प्रीकोशनरी डोज़ लगे आ रहे मैसेज की समस्या को शिकायत प्रबंधन इकाई के जरिये दूर किया जा सके और जल्द से जल्द लगाई प्रीकोशनरी डोज़ जा सके।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ निकुंज कुमार वर्मा ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण लोगों के पास बिना प्रीकोशनरी डोज़ लगे मैसेज आ रहा है जिसमें प्रदर्शित हो रहा है कि उन्हें प्रीकोशनरी डोज़ लग चुकी है। इस समस्या को दूर करने के लिए उन्होने कोविन पोर्टल (cowin.gov.in) पर जाकर ग्रीवांश (शिकायत) वाले विकल्प चुनकर वहाँ अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के मेल आईडी (diovns@gmail.com) और फोन नंबर (9415820479) पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही कोविन पोर्टल पर जाकर रिवोक के विकल्प को चुनकर प्रीकोशनरी डोज़ के गलत मैसेज को हटा सकते हैं। कोविन पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज कर वन टाइम पासवर्ड (ओपीटी) की सहायता से उसे वेरीफ़ाई करें। इसके बाद रेज़ इश्यू का विकल्प चुनकर अपने नाम का विकल्प चुनें। प्रीकोशनरी डोज़ गलत है तो उसे रिवोक कर वहाँ से हटा दें। इसके बाद आपका प्रीकोशनरी डोज़ का स्टेटस अपडेट हो जाएगा और प्रीकोशनरी डोज़ लगवा भी सकेंगे। 

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी व टीकाकरण प्रभारी डॉ एके पांडे* ने कहा कि कोविड टीकाकरण या बच्चों के नियमित टीकाकरण से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए स्वास्थ्य विभाग हमेशा तत्पर है। शिकायत का पता चलते ही शीघ्र-अतिशीघ्र उसका निदान किया जा रहा है जिससे उन्हें कोविड व अन्य संक्रमित बीमारियों से बचाया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं: