} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 19 जुलाई 2022

जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हुई जनसुनवाई

भाजपा द्वारा रोहनिया में किया गया समस्याओं का समाधान


Varanasi (dil india live). भाजपा जिला कार्यालय में स्थित जनसुनवाई केंद्र में  जिला मीडिया सह प्रभारी अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में जनसमस्याएं सुनी गई। कार्यालय में लगभग 6 शिकायतें आईं। इसमें पारिवारिक, जमीन व विद्युत संबंधी मामले शामिल रहे। कुछ शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया। शेष शिकायतों व जनसमस्याओं को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के माध्यम से संबंधित विभागों को सात दिनों में निस्तारण करने के लिए मोहलत दी । साथ ही कृत कार्रवाई से जनसुनवाई केंद्र को अवगत कराने के लिए कहा गया । 

कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जिला मीडिया सह प्रभारी अरविंद मिश्रा ने लोगों की समस्याओं का संज्ञान लेकर उनको संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर दिया । वहीं इस दौरान नागरिक समस्याओं के अलावा जमीन से जुड़े कई विवाद भी सामने आए । जनसुनवाई के दौरान संबंधित मामलों को विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया । 

सुनवाई के दौरान सहयोग के लिए संगठन की ओर से जिला मीडिया सह प्रभारी अरविंद मिश्रा, महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम,जिला मंत्री फौजदार शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुधीर वर्मा तथा शिकायत कर्ताओं में नरेश वर्मा, सतीश कुमार, वैभव तिवारी आदि शामिल रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं: