} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 7 जुलाई 2022

वाराणसी में मौलाना आज़ाद विवि के सब रिजनल सेंटर का हुआ शुभारंभ

यूजी, पीजी संग डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स भी होंगे संचालित


Varanasi (dil india live)। केन्द्रीय विश्वविद्यालय की डिग्री हासिल करने की चाह रखने वाले युवाओं को अब बनारस में बीएचयू के अलावा एक और प्लेटफार्म मिल सकेगा। यहीं नहीं उन्हें अब बनारस में रहकर ही केन्द्रीय विश्वविद्यालय की डिग्री मिल सकेगी। मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय, हैदराबाद ने बनारस में अपना सब रिजनल सेंटर खोला है। बुधवार रात्रि को पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पीछे विश्वविद्यालय के सब रिजनल रिजनल सेंटर का शुभारंभ हुआ।मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. सैयद एैनुल हसन और आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह व काशी विद्यापीठ के वीसी प्रो. आनंद त्यागी ने सेंटर का उद्धघाटन किया।

        इस अवसर पर वीसी प्रो. सैयद एैनुल हसन ने कहा कि बनारस जैसे सांस्कृतिक और शैक्षणिक राजधानी के केन्द्र में केन्द्रीय विश्वविद्यालय का सेंटर खुलने से निश्चित तौर पर युवा वर्ग लाभान्वित होगा। इसके अलावा उर्दू भाषा की उच्चतम शिक्षा भी उन्हें प्राप्त हो सकेगी।

सेंटर की विशेषताओं से परिचित कराते हुए विवि के पत्रकारिता विभागाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद फरियाद ने बताया कि हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय अपना 25वां सिल्वर जुबली वर्ष मना रहा है। वीसी प्रो. सैयद एैनुल हसन ने इस मौके पर विश्वविद्यालय का एक सेंटर बनारस में खोलने का निर्णय लिया। इस सब रिजनल सेंटर से एमए उर्दू, एमए इंग्लिश, एमए इस्लामिक स्टडीज, बीए, बीकॉम की डिग्रियों के साथ ही जर्नलिज्म एण्ड मॉस कम्युनिकेशन, टीच इंग्लिश जैसे डिप्लोमा कोर्स कर सकेंगे। इसके अलावा सेंटर से उर्दू भाषा में दक्षता और फंशनल इंग्लिश जैसे दो सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित होंगे।

         इस मौके पर आईआईअी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी, सीआरपीएफ 95वीं बटालियन के कमाडेंट अनिल वृक्ष, नेशनल इंटर कालेज के प्रबंधक हाजी मकबूल हसन, अध्यक्ष हाजी एखलाक अहमद, प्रोफेसर आफताब अहमद अफ़ाकी, डायट प्रवक्ता डॉक्टर नगमा परवीन, मौलाना नसीर सेराजी, वरिष्ठ पत्रकार ए के लारी, उर्दू बीटीसी टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर एहतेशामुल हक,महामंत्री जफर अंसारी, कोषाध्यक्ष महबूब आलम, अतहर बनारसी,बुनकर बिरादराना तंजीम बाइसी के अध्यक्ष सरदार हाफिज मुईनुद्दीन, मदरसा मतलउल उलूम के प्रबंधक हाजी मंजूर अहमद,रहमत अली, वशिष्ठ नारायण सिंह,  सेंट अल हनीफ के प्रबंधक हाजी वसीम, प्रो संजय, वरिष्ठ अधिवक्ता एहतेशाम आब्दी, फरमान हैदर, प्रो अज़ीज़ हैदर, सेंटर के असिस्टेंट रिजनल डायरेक्टर डॉ.मौलाना मोहम्मद शमसुद्दीन, डॉ. जिनेश, मौलाना कारी शकील अंसारी, डॉक्टर मौलाना तारिक, बेबी फातमा, शकील अंसारी, नौशाद अमान, अब्दुर्रहमान, डॉ अर्चना सिंह, डॉ ज्योतिमा, डॉ शगुफ्ता, प्रशांत गुप्ता, मनोज कुमार, मोहम्मद इरशाद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: