} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

Muharram 2022: चांद के दीदार संग शुरू होगा माहे मोहर्रम

मस्जिदों में होगा कर्बला के शहीदों का जिक्र, अज़ाखाने होंगे गुलज़ार

मोहर्रम के जुलूस मार्गों को दुरुस्त करने की उठी मांग

Varanasi (dil india live). Muharram 2022: ईदुल अजहा की 29 तारीख आज चांद रात है। अगर चांद का दीदार हो जाता है तो माहे मोहर्रम की शुरुआत हो जाएगी। मोहर्रम की एक तारीख 30 जुलाई को होगी। अगर चांद का दीदार नहीं होता है तो कल चांद देखकर मोहर्रम का महीना शुरू हो जाएगा। मस्जिदों में 1से 10 मोहर्रम तक कर्बला के शहीदों का जहां जिक्र होगा वहीं शिया काले लिवास पहन लेंगे, शिया ख़्वातीन अपनी चूड़ियां उतार देंगी और अज़ाखाने गुलज़ार हो जाएंगे। मोहर्रम की 10 तारीख को यौमे आशूरा मनाया जाता है। इसी दिन कर्बला में नबी के नवासे इमाम हसन, इमाम हुसैन समेत 72 लोगों को शहीद कर दिया गया था। शहीद होने वालों में छोटे छोटे बच्चे भी शामिल थे।

जुलूस मार्गों को दुरुस्त करने की उठी मांग

मोहर्रम पर उठने वाले जुलूस को देखते हुए डर्बीशायर क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर ने बताया कि मोहर्रम शुरू होने वाला है ऐसे में जिस रास्ते से जुलूस गुजरेगा उन मार्गों के उखड़ा हुआ चौका और गड्ढों को ठीक किया जाए। सीवर लाइन ठीक कराया जाए व इमामबाड़ों के पास जिस जिस तरफ से जुलूस गुजरेगा चूने का छिड़काव कराया जाय। उन्होंने कहा कि लटका हुआ बिजली का तार ठीक कराया जाए। सैयद आलिम हुसैन रिजवी व सैयद फरमान हैदर ने कहा कि शहर भर में तकरीबन 25 अलग अलग अंजुमनों द्वारा 60 से ज्यादा जुलूस मोहर्रम में निकलता है। इसमें कई सैकड़ों साल कदीमी जुलूस भी है, जिसे गंगा जमुनी तहज़ीब के लिए भी याद किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: