} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 31 जुलाई 2022

Aap: महंगाई के खिलाफ सड़कों पर करेंगी संघर्ष-विनय पटेल

जे पी दुबे पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ सुभाष वर्मा प्रदेश सचिव बने

कई दलों के नेताओं ने किया "आप" ज्वाइन

राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष चौरसिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश ने थामा "आप" का दामन

जनहित किसान पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश चौरसिया और संगठन मंत्री अमरनाथ हुए "आप" के



Varanasi (dil india live). आम आदमी पार्टी के पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल जी मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश के माहौल को अराजक बताते हुए कहा कि यूपी की योगी सरकार वादे के अनुरूप किसानों को राहत देने में नाकाम रहीं हैं, धान के रोपाई के लिये खेतों तक नहर का पानी नहीं पहुंच रहा हैं, खाद और डाई तक उपलब्ध नहीं हैं। किसानों के लिये घोषित योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा हैं। खेतों में पानी नहीं हैं और यदि ज्यादा बारिश हो जायें तो बरसात के बाद खेतों में जमा पानी की निकासी की भी व्यवस्था नहीं हो पाती। फसलों की सही कीमत भी नहीं मिल पा रही।


         उन्होंने निरन्तर बढ़ती आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वोट लेते वक्त भाजपा ने वादा किया कि महंगाई पर हम अंकुश लगायेंगे, परंतु हुआ इसके विपरीत पहले से ही महंगाई के चंगुल में फसें आमजन को  मोदी और योगी की सरकार ने राहत देना तो दूर अब दूध, दाल,चावल,अस्पताल के कमरों आदि वस्तुओं पर GST लगाकर परेशान करने का काम किया हैं। यहाँ तक कि जीवन रक्षक दवाओं के मूल्यों में भी काफी वृद्धि कर दी गयीं हैं। विनय जी ने भाजपा के कार्यों की आलोचना करतें हुए कहा कि आम आदमी पार्टी मोदी, योगी के जनविरोधी गतिविधियों का सड़क से सदन तक विरोध करेंगी। 

           पत्रकार वार्ता के दरम्यान ही विनय पटेल ने पंचायत प्रकोष्ठ का विस्तार करतें हुए, वाराणसी निवासी जे.पी. दुबे को प्रदेश उपाध्यक्ष, वाराणसी के अजगरा निवासी डॉ सुभाष वर्मा को प्रदेश सचिव मनोनीत किया । साथ ही आज इसी दौरान विभिन्न दलों के कई लोगों को  पार्टी की सदस्यता भी दिलायी गयी। जिसमें प्रमुख रूप से सुभाष चंद्र चौरसिया (जिला अध्यक्ष भागीदारी पार्टी), गणेश चौरसिया (महानगर अध्यक्ष जनहित किसान पार्टी), अमरनाथ चौरसिया (संगठन मंत्री जनहित किसान पार्टी), राकेश चौरसिया (अध्यक्ष युवा मोर्चा,राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी) और इनके समर्थक।

       प्रेस वार्ता में इसके अतिरिक्त नि. प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह, मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडेय, अखिलेश पांडेय, पल्लवी वर्मा मौजूद थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: