} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 22 नवंबर 2025

CBSE नेशनल कराटे चैंपियनशिप में HS Academy का जलवा


एकेडमी के यश यादव ने कराटे में जीता गोल्ड मेडल 


dil india live (Varanasi). सीबीएसई नेशनल कराटे चैंपियनशिप में एच. एस एकेडमी (HS Academy) के छात्र यश यादव (Yash Yadav) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold ) जीता। उन्होंने अंडर 14 आयु वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस जीत से एसजीएफआई (SGFI) नेशनल गेम्स में यश ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। प्रतियोगिता में देशभर से तीन सौ वि‌द्यालयों ने भाग लिया था। आयोजन में जीत दर्ज कर यश ने न सिर्फ गोल्ड मेडल जीता बल्कि समस्त खेल प्रेमियों का भी दिल जीत लिया।

स्कूल के प्रिंसिपल मो. आमिर ने दिल इंडिया लाइव को बताया कि अपने वर्ग में यश ने अपने सभी मुकाबले जीते और गोल्ड मेडल हासिल कर सभी का दिल जीत लिया। उनकी उपलब्धि पर मो. आमिर ने यश की खेल लगन और कोच करूणाकर राय की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया पर हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर समस्त शिक्षकों ने यश को बधाई दी। 

कोई टिप्पणी नहीं: