} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 23 नवंबर 2025

St. Mary's cathedral से निकला कैंडल मार्च


धूमधाम से मसीही समुदाय ने मनाया ख्रीस्त राजा का पर्व



dil india live (Varanasi). देश दुनिया की तरह अपने शहर बनारस में भी ख्रीस्त राजा का पर्व रविवार को धूमधाम से आस्थापूर्वक मनाया गया। वाराणसी धर्म प्रांत के मसीही समुदाय ने रविवार की शाम सेंट मेरीज महागिरजा (St. Mary's cathedral) से कैंडल मार्च निकाला और अपार जनसमूह के बीच शांति सद्भावना का संदेश दिया। यह भव्य कैंडल मार्च कैंटोंमेंट के विभिन्न हिस्सों से होते हुए सेंट मैरीज स्कूल, दूरसंचार आफिस, मदर टेरेसा मार्ग, मिंट हाउस और एयरफोर्स चौराहा होते हुए वापस सेंट मैरीज कैथड्रल पहुंच कर सम्पन्न हुआ। इस मौके पर पोस्ट ऑफिस चौराहे पर मदर टेरेसा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मार्ग पर प्रभु यीशु की सुंदर झांकियाँ, भक्ति गीत, धार्मिक बैनर और बाइबिल की आयतों से सजे द्वार विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। फादर थॉमस के संयोजन में निकले इस जुलूस में सैकड़ों श्रद्धालु मोमबत्तियां लिए शामिल थे। 

हुई आराधना, गूंजा मसीही गीत 
सेंट मेरीज महागिरजा (St. Mary's cathedral) में प्रार्थना सभा का आयोजन Bishop यूजीन जोसफ की अगुवाई में किया गया। इस दौरान मसीही समुदाय ने जहां प्रभु की आराधना की वहीं फिज़ा में मसीही गीत भी बुलंद हो रहे थे। आयोजन में कैंट थाना प्रभारी व नदेसर चौकी प्रभारी सुरक्षा व्यवस्था संभालने हुए थे। 
चर्च विधि का हुआ समापन

बिशप हाउस से जुड़े राकी ने बताया कि ख्रीस्त राजा के पर्व के साथ ही चर्च की इस साल की धर्म विधि का समापन हो गया अब प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो जाएगी। आगमन के साथ ही क्रिश्चियन यीशु जन्मोत्सव में जुट जाएंगे।


कोई टिप्पणी नहीं: