} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 11 नवंबर 2025

DAV PG College में PN Singh yadav स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

डीएवी मैदान में दृष्टि एकेडमी ने जीता उदघाटन मुकाबला


dil india live (Varanasi). वाराणसी के डीएवी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक एवं समाजसेवी रहे स्व. पीएन सिंह यादव (PN Singh Yadav) की स्मृति में मंगलवार को अंडर 16 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सन शाइन क्रिकेट एकेडमी द्वारा डीएवी कॉलेज मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्धघाटन मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं डीएवी कॉलेज के प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) के सह सचिव जमाल अख्तर भी मौजूद थे।

इसके पूर्व अतिथियों ने समाजसेवी स्व. पीएन सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। उदघाटन मैच दृष्टि एकेडमी बीएचयू एवं आदर्श एकेडमी ईश्वरगंगी के बीच हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में यहां के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने बड़ा अवसर मिल रहा है। समाजसेवी स्व. पीएन सिंह की स्मृति में आयोजित यह क्रिकेट टूर्नामेंट निश्चित रूप से युवा खिलाड़ियों को आगे के लिए प्रोत्साहित करेगा। 


            इस मौके पर डीएवी कॉलेज के प्रबंध समिति के हरिबंश सिंह, कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल, उपाचार्य प्रो. राहुल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला शोध प्रमुख डॉ. आहुति सिंह, विद्यार्थी परिषद के महानगर अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. शान्तनु सौरभ सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे। संचालन पंच बहादुर सिंह एवं संयोजन संदीप यादव तथा आशुतोष मौर्य ने किया। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, फाइनल 21 नवम्बर को खेला जाएगा।


पहला मुकाबला दृष्टि एकेडमी ने जीता

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला दृष्टि एकेडमी बीएचयू के नाम रहा। मैन ऑफ द मैच निर्भय सिंह के शानदार प्रदर्शन (7 ओवर में 30 रन और 4 विकेट) की बदौलत दृष्टि एकेडमी ने आदर्श एकेडमी को 44 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दृष्टि एकेडमी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 10 विकेट खोकर 186 रन बनाए जवाब में खेलने उतरी आदर्श एकेडमी की टीम दस विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। 

जानिए किससे कल होगा मुकाबला
शिवपुर क्रिकेट एकेडमी बनाम जयनारायण घोषाल क्लब सुबह 09 बजे से, स्थान डीएवी कॉलेज मैदान

कोई टिप्पणी नहीं: