} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 18 नवंबर 2025

Varanasi: Dalmandi में सड़क पर उतरीं महिलाएं, रोते बिलखते दिखे बच्चें

महिलाएं बोली: पहले हमें दफ़न कीजिए फिर हमसे ले लीजिए मकान

चौड़ीकरण को लेकर बंद हो गई दालमंडी, ध्वस्तीकरण का हुआ विरोध




Mohd Rizwan 

dil india live (Varanasi). दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के खिलाफ महिलाओं ने अपने मासूम रोते बिलखते बच्चों के साथ धरना दिया। इस दौरान दालमंडी की दुकानें बंद हो गई। धरनारत महिलाओं का कहना था कि बच्चे रो रहे हैं, घर बिखर रहा है, आशियाना हमारा उजाड़ा जा रहा हैं, यह सब पर बहुत जुल्म हो रहा हैं, बच्चे सब कहां जाएंगे। दरअसल ये शब्द हैं दालमंडी के उन लोगों का जिनके घर को प्रशासन अवैध घोषित करते हुए उस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने वाला है।

हम बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले VDA ने 12 घरों को अवैध घोषित करते हुए उसके ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस चस्पा किया था। इसके बाद कार्यवाही शुरू हुई। लेकिन आज जब VDA, नगरनिगम और PWD के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ दालमंडी पहुंचे तो उन्हें वहां काफी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध इतना बढ़ गया कि वहां आसपास के लोगों को अपनी दुकानों को बंद करना पड़ा। इसके बाद विरोध को देखते हुए प्रशासन को बिना कार्रवाई किए वापस जाना पड़ा। महिलाओं ने घर के बाहर बैठकर धरना शुरू कर दिया और इस कार्यवाही पर रोक लगाने के लिए जमकर विरोध किया।


हमें दफ़न कर दें फिर मकान ले लें  
इस दौरान बच्चे रोते-बिलखते नजर आए। यह नज़ारा देख कर सभी लोगों की आंखें भर आईं और इन सबका सिर्फ यही कहना था कि ये चौड़ीकरण की कार्रवाई बंद होनी चाहिए। वरना हम कहां जाएंगे। उन्होंने यह तक कह दिया कि अगर ये कार्रवाई करनी है, तो हम खड़े हो जा रहे और आप लोग इसी के नीचे हमें दफ़न कर दीजिए और फिर हमारा मकान हमसे ले लीजिए। हम कुछ नहीं करेंगे। अपने हक के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।

1 टिप्पणी:

Imtiyaz khan ने कहा…

Sarkar ko samajh chahiye ki jo log beghar honge unka kya hoga