} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 17 नवंबर 2025

DAV PG College के विद्यार्थियों ने किया मुंडेश्वरी देवी का भ्रमण

स्टूडेंट्स ने उठाया करमचट डैम का लुत्फ 


वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग एवं ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों का दल सोमवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए बिहार गया। बिहार के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र मुंडेश्वरी देवी मंदिर एवं करमचट डैम के पास बादलगढ़ गांव में चेरो जनजाति के सामाजिक, राजनीतिक स्तिथियों एवं उनके संरक्षण की व्यवस्था का विद्यार्थियों द्वारा सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण में चेरो जनजाति के लोगों ने बताया कि उनकी जनजाति के बच्चों में शैक्षणिक स्तर पर सुधार हुआ है इसके बावजूद बहुत से वयस्क लोगों को मतदान का अधिकार अभी भी नहीं मिल पाया है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने घर में शौचालय न होने की समस्या से अवगत कराया। सर्वे के पश्चात स्थानीय बच्चों को विभाग द्वारा अध्ययन सामग्री एवं खाद्य सामग्री भी वितरित किया गया।


शैक्षणिक भ्रमण में मुख्य रूप से विभागाध्यक्ष डॉ. ज़ियाउद्दीन, डॉ. हसन बानो, डॉ. नेहा चौधरी, डॉ. शशिकांत यादवा, डॉ. सूर्य प्रकाश पाठक, मृत्युंजय प्रताप सिंह, रजनीश सिंह सहित 50 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: