} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 10 नवंबर 2025

Education: VKM Varanasi में साइबर सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान

साइबर सुरक्षा की आधुनिक चुनौतियों और समाधान पर हुई चर्चा


dil india live (Varanasi). वसन्त कन्या महाविद्यालय, वाराणसी  में 10 नवम्बर को आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के तत्वावधान में छात्र सलाहकार एवं अनुशासन समिति के द्वारा "साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम" का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय और अस्मिता संस्थान के बीच हुए एम ओ यू के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो .रचना श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि अस्मिता संस्थान के डायरेक्टर मैजू मैथ्यू उपस्थित थे, जिन्होंने विद्यार्थियों के साथ एक इंटरएक्टिव सेशन के माध्यम से साइबर सुरक्षा की आधुनिक चुनौतियों और समाधान पर चर्चा की। उन्होंने डिजिटल युग में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर अपराधों से सुरक्षा, सोशल मीडिया के विवेकपूर्ण उपयोग, और मजबूत पासवर्ड नीति जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर महाविद्यालय की  लगभग सौ छात्राओं सहित आई   क्यू ए सी समन्वयक डॉ.शशिकला एवं डॉ.नैरंजना श्रीवास्तव तथा संकाय सदस्य डॉ.पूनम वर्मा एवं अनुराग सेठ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदार डिजिटल नागरिकता का भाव विकसित करना था। अन्त में छात्र सलाहकार डॉ. डॉ.मंजू कुमारी ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और छात्राओं को साइबर जगत में सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: