} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 1 नवंबर 2025

Sri रामचरितमानस अखंड पाठ का हुआ आयोजन

समाज और लोक कल्याण की भावना के संग मना श्रद्धा का पर्व
श्री रामचरित मानस पाठ करते ब्राह्मणजन 

Santosh Nagvanshi 

Varanasi (dil india live)। न्यू कॉलोनी ककरमत्ता स्थित अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह के आवास पर 1 नवंबर से 2 नवंबर तक 24 घंटे का श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन किया गया। समाज कल्याण और लोक कल्याण की भावना से प्रेरित यह आयोजन पिछले लगभग दस वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस बार भी पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से अखंड पाठ संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ हुआ। वातावरण रामचरितमानस की चौपाइयों से गूंज उठा और भक्ति की धारा में सभी सहभागी भावविभोर हो उठे। आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, सद्भाव और धार्मिक चेतना को बढ़ावा देना रहा। पाठ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी।

अखंड पाठ के समापन अवसर पर सुंदरकांड पाठ और आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनिल कुमार सिंह के परिवार के सदस्य रवि कुमार सिंह, सुनील सिंह, रोहित सिंह, कार्तिकेय प्रताप सिंह, विराज सिंह और रुद्र प्रताप सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर पूरे आयोजन को सफल और अनुशासित रूप से संपन्न कराया। 

कोई टिप्पणी नहीं: