} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 2 नवंबर 2025

Gharib Nawaz Relif Foundation ने किया 35 यूनिट रक्तदान

नबी की पैदाइश की याद में वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में किया रक्तदान 


dil india live (Varanasi)। दावत-ए-इस्लामी हिंद के फ़लाही (समाजसेवा) विभाग ग़रीब नवाज़ रिलीफ़ फ़ाउंडेशन (Gharib Nawaz Relif Foundation) की ओर से नबी की पैदाइश के 1500 साल होने की खुशी में देशभर में सामाजिक सेवा के काम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी में भी फाउंडेशन ने पैग़ंबर हज़रत मुहम्मद (ﷺ) की 1500 वीं जयंती (ईद मिलादुन्नबी) के अवसर पर मंडलीय अस्पताल में 35 युनिट ब्लड डोनेट किया। इस मौके पर संस्था के डाक्टर साजिद अत्तारी ने कहा कि पूरे देश में इंसानियत और भलाई का संदेश आम करने के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। संस्था की ओर से देश के अस्पतालों, अनाथालयों और जेलों में मरीज़ों, बच्चों और क़ैदियों को फल और खाने के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही आम जनता की सेवा के लिए फ्री मेडिकल कैम्प और ब्लड डोनेशन कैम्प भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, पैग़ंबर-ए-रहमत ﷺ के न्याय, मोहब्बत और इंसानियत से संबंधित संदेशों को लोगों तक पहुँचाने के लिए विभिन्न शहरों में बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बैनर्स भी लगाए जा रहे हैं।

दावत-ए-इस्लामी के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह की सामाजिक सेवाओं का उद्देश्य समाज में भाईचारा, हमदर्दी और समाज सेवा का जज़्बा पैदा करना है, ताकि हर इंसान बेहतर ज़िंदगी गुज़ार सके।

इस मौके पर G N R F  के डॉ मुंबशीर अत्तारी, डिस्ट्रिक जिम्मेदार डॉ साजिद अत्तारी, दानिश अत्तारी, डिवीजन निगरान मोहम्मद शाहिद अत्तारी, डिस्ट्रिक्ट निगरान शाहिद जमाल अत्तारी, सऊद अत्तारी, सरफराज अत्तारी, शाहिद अत्तारी, मुस्तकीम अत्तारी, फैजान अत्तारी, सलीम अत्तारी आदि लोग अस्पताल के चिकित्सकों के साथ मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: