} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 4 नवंबर 2025

Sport : राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक एरोबिक्स प्रतियोगिता में Varanasi ने जीते 2 Gold

1 रजत तथा 4 कांस्य पदक भी आया वाराणसी की झोली में


मोहम्मद रिजवान 

dil india live (Varanasi). उत्तर प्रदेश जिम्नास्टिक संघ द्वारा 42 वीं राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक एरोबिक्स प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 01 नवंबर से 03 नवंबर तक प्रयागराज स्थित खेल गांव पब्लिक स्कूल के जिम्नास्टिक हॉल में किया गया। जिसमें वाराणसी जिम्नास्टिक एरोबिक्स के जिम्नास्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, एक रजत तथा 4 कांस्य पदक जीत कर काशी को गौरवान्वित किया। 

एकल प्रतियोगिता में अनिरुद्ध स्वर्णकार ने स्वर्ण तथा मिक्स पेयर में अनिरुद्ध एवं यशिका ने स्वर्ण पदक जीता तथा सीनियर में आशीष शर्मा ने रजत पदक तथा प्रशांत रावत ने कांस्य पदक जीता। U -14 के ग्रुप में काशी की टीम ने कांस्य पदक जीता। 

सभी विजेता जिम्नास्ट के साथ उनके कोच रोहित रावत को वाराणसी जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष डा. सचिन मिश्रा एवं सचिव अखिलेश रावत के साथ साथ उपाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव, प्रताप शंकर दुबे, कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वरी सिंह, राजेंद्र तिवारी एवं अर्पिता स्वर्णकार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं: