} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 25 जनवरी 2026

जानिए किन 4 विभूतियों को मिला Kashi Tourism Ratn Award

भारतीय पर्यटन दिवस पर वाराणसी टूरिज्म गिल्ड ने किया संगोष्ठी



dil india live (Varanasi). वाराणसी में भारतीय पर्यटन दिवस (Indian Tourism Day) पर रविवार को वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के तत्वावधान में संगोष्ठी एवं काशी पर्यटन रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बुद्ध बिहार, छावनी क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में घरेलू पर्यटन, समस्याएं एवं संभावनाएं विषय पर संगोष्ठी में पर्यटन विशेषज्ञों ने काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं विविधता को बढ़ावा देने, पर्यटन के आर्थिक महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने तथा देश के पर्यटन उद्योग को सशक्त बनाने पर मंथन किया। गिल्ड के सदस्यों ने स्थानीय एवं घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करने, रोजगार के अवसर सृजित करने तथा भारत की प्राकृतिक व सांस्कृतिक प्राचीन विविधता को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने पर बल देते हुए विशेष तौर पर पंचक्रोशी यात्रा के महत्व को विश्वभर में प्रसारित करने पर जोर दिया। 

कार्यक्रम में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की डॉ. ज्योति रोहिल्ला राणा एवं डॉ. प्रवीण राणा, यूपी टूरिज्म के संयुक्त कमिश्नर दिनेश कुमार, इण्डिया टूरिज्म के अनिल सिंह, सन्तोष सिंह, अनिल त्रिपाठी आदि ने विचार रखें। 


नाडर समेत 4 को मिला काशी पर्यटन रत्न 

पर्यटन उद्योग (Tourism Udhyog) से जुड़ी चार विभूतियों आर बी नाडर, उपेंद्र गुप्ता, नौनिहाल सिंह, राजीव रंजन श्रीवास्तव को काशी पर्यटन रत्न से सम्मानित किया गया। टूरिज़्म गिल्ड के अध्यक्ष सुभाष कपूर, सचिव सौरभ पाण्डेय, उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव जैनेंद्र राय ने उन्हें स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से अभिषेक सिंह, गजेंद्र चौबे, माजिद खान, प्रमोद सिंह, एसपी श्रीवास्तव सहित विटीजी के सदस्य एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े टूर ऑपरेटर, ट्रैवेल एजेंट, गाइड आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: