} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 5 जनवरी 2026

UP K Varanasi में GNRF ने किया सेवा कार्य

गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन ने जरुरतमंदों में बांटे कंबल



dil india live (Varanasi)। भीषण सर्दी के इस मौसम में गरीब व ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) की ओर से कंबल वितरित किया गया। इस सामाजिक सेवा कार्य का उद्देश्य ठंड के दिनों में लोगों को सुविधा और सुरक्षा प्रदान करना है। गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन के डा. साजिद अत्तारी ने कहा कि मानव सेवा और सामाजिक भलाई के कार्यों में दावतें इस्लामी इंडिया की समाज सेवा विभाग जीएनआरएफ द्वारा सक्रिय योगदान लगातार दिया जा रहा है। इसी भावना के साथ विभिन्न शहरों और क्षेत्रों की तरह अपने शहर बनारस में भी कंबल पहुंचाए गए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ प्राप्त कर सकें। इस दौरान सिटी स्टेशन, अलईपुरा, कैंट, राजघाट आदि इलाकों, अस्पतालों आदि के पास सो रहे लोगों को कंबल वितरित किया गया।

अंत में डा. मुबस्सिर ने कहा कि GNRF की ओर से सभी स्वयंसेवकों, ज़िम्मेदार साथियों, सहयोगियों और उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इस सेवा अभियान में पूरी निष्ठा से सहयोग दिया अल्लाह पाक  इस नेक अ़मल को क़बूल फरमाए और आगे भी मानव सेवा करने की प्रेरणा हम सभी को मिलती रहे। इस मौके पर डा. मुबस्सिर, मुस्तकीम अत्तारी, शाहिद अत्तारी, शमीम अत्तारी, फैजान अत्तारी, वारिस अत्तारी, साकीब अत्तारी, मोजम्मिल अत्तारी व डा. साजिद अत्तारी आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: